शुरू करें

Whiteout Survival के लिए 5 टिप्स

Whiteout Survival में, बर्फ़ीले तूफ़ानों से जूझते, बेहद कम संसाधनों से काम चलाते और विरोधियों के अचानक हमलों से टक्कर लेते हुए, आपका हर फ़ैसला बेहद अहम होगा। अनुभवी और नवागत, दोनों ही सर्वाइवलिस्ट्स के लिए, इस मुश्किल, बर्फ़ीली जगह में तैयारी और कड़ी हिम्मत सबसे अच्छे साथी साबित होंगे। इस जमी हुई दुनिया के बेहतरीन योद्धा बनने के लिए ये हैं हमारे पाँच टॉप टिप्स…

अरीना में सफलता के लिए स्ट्रैटजी बनाएँ

अरीना में जीतने के लिए अपने सबसे मज़बूत हीरोज़ को उतारना ही काफ़ी नहीं होगा। लड़ाई में सभी हीरोज़ और उनके दस्तों की अपनी अलग ताक़तें और कमज़ोरियाँ होती हैं, इसलिए स्ट्रैटजी बनाते समय देख लें कि आपके विरोध में कौन खड़ा है। उदाहरण के लिए, Infantry सैनिक Lancers को 10 प्रतिशत अतिरिक्त नुकसान पहुँचाते हैं, जबकि Lancer सैनिक Marksmen को 10 प्रतिशत अतिरिक्त नुकसान करते हैं।

Natalia एक बेहतरीन क्लोज़-कॉम्बैट हीरो है। वह एक स्पेशलिस्ट Infantry लीडर है। उसके कौशलों के कई इफ़ेक्ट्स होते हैं।

अपने एक्स्प्लोरर्स को कार्यकुशल बनाएँ

एक्स्प्लोर करते समय, Quick Deploy विकल्प आपके उपलब्ध हीरोज़ में से सबसे मज़बूत वाले को और उसके दस्ते को अपने आप ही चुनकर तैनात कर देता है, जिससे समय बचता है और मज़बूती सुनिश्चित होती है। लेवल 120 के बाद आप ख़ुद अपनी मर्ज़ी का दल चुन सकते हैं और एक स्ट्रैटजी बनाकर हीरोज़ और सैनिकों को उनकी विशिष्ट ताक़त, कमज़ोरी और साथ काम करने की क्षमता के अनुसार तैनात कर सकते हैं। हर पाँचवे लेवल पर आपको एक ज़बरदस्त दुश्मन की चुनौती मिलेगी, जहाँ आपकी स्ट्रैटजी एक बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Lighthouse पर मिशन्स एक्स्प्लोर करें

किसी रैंडम मिशन पर अपनी सारी ताक़त ज़ाया करने से पहले, Lighthouse पर सभी मिशन्स के रिवॉर्ड्स ज़रूर देख लें। Rescue Survivors से आपको ज़्यादा सैनिक मिलेंगे, Beast Hunting और A Hero‘s Journey से आपको स्पेशल हीरो के टुकड़े मिलेंगे और आपके हीरोज़ कौशल तथा XP बूस्टर्स के साथ ज़्यादा ताक़तवर बनेंगे, जबकि Rookie Bounty आपको रिवॉर्ड में संसाधन देगा। आप Rescue Survivors में दो से ज़्यादा बार कूच कर सकते हैं, लेकिन Beast Hunting में आप अपनी क़तार के कूचों से ज़्यादा कूच नहीं कर सकेंगे।

Chef‘s House में अपना ऑर्डर चुनें

अपने गेम की स्पीड बढ़ाने के लिए ऑर्डर्स एक बढ़िया तरीक़ा हैं। Double Time नई इमारतों का निर्माण बढ़ाता है और अपग्रेड्स को 20 प्रतिशत बूस्ट करता है, लेकिन बोनस पाने के लिए आपको यह ऑर्डर निर्माण शुरू करने से पहले सक्रिय करना होगा। संसाधन कम हो जाने पर, Urgent Mobilization और Productivity Day उन्हें आपके स्टॉक में तुरंत जोड़ देते हैं। इन ऑर्डर्स के पूरा हो जाने पर Festivities चालू करना न भूलें ताकि आपके सर्वाइवर्स का मूड और कम्फर्ट बेहतर हो जाएँ।

दुश्मन हीरोज़ की तैनाती के अनुसार अपने दल को अड्जस्ट करें।

अपने हीरोज़ के साथ वृद्धि करें

आपके हीरोज़ की दो तरह की भूमिकाएँ होंगी : combat और growth. Growth हीरोज़ में अभियान कौशल होंगे जो आपके शहर के निर्माण के लिए, साथ ही मैप पर रहने के दौरान संसाधन इकट्ठा करने के बफ़ देंगे। संसाधन इकट्ठा करते समय, संसाधनों के प्रकार के अनुसार उचित हीरो का इस्तेमाल करें ताकि उनके gathering buffs का पूरा फ़ायदा मिल सके। Cloris मीट के लिए, Eugene लकड़ियों के लिए, Charlie कोयले के लिए और Smith लोहे के लिए सही हीरोज़ हैं।