क्या आपने कभी Disney की जन्नत में रहने की तमन्ना की थी? बिलकुल असली लगने वाले इस जादुई सिम्यूलेशन Disney Dreamlight Valley Arcade Edition में, मशहूर कैरेक्टर्स के साथ दोस्ती करें और उनके क्षेत्रों में पुराना गौरवशाली दौर वापस लाएँ!
हमें यह क्यों पसंद है : अपने कुछ पसंदीदा Disney और Pixar हीरोज़ से मिलने का मज़ा ही अलग है! Simba के साथ एक ओएसिस को फिर से आबाद करें। Moana के साथ मछली पकड़ें। WALL•E के साथ एक बगीचा लगाएँ। आप जहाँ पर भी चाहें, उनके घर रख सकते हैं। ऐक्टिविटी चाहे कुछ भी हो, Disney Dreamlight Valley Arcade Edition की ख़ुशगवार तरंगें हर चीज़ को आरामदायक और सुकूनदेह बना देती हैं।

मिस न करें : यहाँ आपको एक कमाल का एक्स्पैंशन पैक मिलेगा, जिसका नाम A Rift in Time है। यह Arcade पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। यह रहस्यमयी Eternity Isle को अनलॉक करता है, जो नए इलाक़ों और Disney के Tangled की Rapunzel, Beauty and the Beast के Gaston व Disney और Pixar के WALL•E की EVE का घर है।
निर्माता से मिलें : डेवलपर Gameloft ने App Store पर अनगिनत हिट्स दिए हैं, जिनमें Asphalt 8: Airborne+, The Oregon Trail और Lego Star Wars: Castaways जैसे गेम्स भी शामिल हैं। ये सभी गेम्स Apple Arcade पर उपलब्ध हैं।
Apple Arcade पर मौजूद अन्य शानदार गेम्स पर भी नज़र डालें :
क्या आपको खेलने के लिए और गेम्स चाहिए? App Store के Arcade टैब पर कई अन्य बेजोड़ Apple Arcade गेम्स उपलब्ध हैं।
हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर कम्पैटिबिलिटी के चलते ज़रूरी नहीं कि ये 200+ टाइटल्स सभी डिवाइसेज़ पर उपलब्ध हों। हो सकता है कुछ कॉन्टेंट सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हो।