हमारे मनपसंद गेम्स

The Wreck

सदमा, उम्मीद और एक गंभीर दुर्घटना की एक दिलचस्प कहानी खेलें।

जब Junon Demange को पता चलता है कि उसकी माँ अस्पताल में है, तो वह एक ऐसी राह चल पड़ती है जहाँ उसका सामना फ़ैमिली ड्रामा और लगभग भूल चुकी यादों से होता है। The Wreck की बाँधे रखने वाली इंटरैक्टिव कहानी आपको Junon की ज़िंदगी के महत्त्वपूर्ण पलों पर लौटाती है, जिसमें वह कार दुर्घटना भी शामिल है जिससे उसकी ज़िंदगी उथल-पुथल हो गई थी। आख़िर उस दिन हुआ क्या था?

हमें यह क्यों पसंद है : Junon की यादें एक्स्प्लोर करना बेहद रिवॉर्डिंग है। एक तनाव-पूर्ण पारिवारिक बैठक या किसी फ़िशरी की ट्रिप जैसे इवेंट्स को रिवाइंड और फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड करने पर आपको टैप करने के लिए नए डिटेल्स मिलेंगे, जैसे, किचन में आग कैसे लगी, साथ ही डायलॉग के विकल्प भी मिलेंगे जो Junon के सदमे भरे इतिहास पर और रोशनी डालेंगे। उसके भावनात्मक सफ़र में सक्रिय हिस्सेदार बनकर हम भी मानो वही ज़िंदगी जीने लगते हैं।

उत्कृष्ट वॉइस ऐक्टिंग कैरेक्टर के भयावह वास्तव में और उनकी ज़िंदगी बदल देने वाले पलों में जान डाल देती है।

सुझाव : जब Junon और Diane कैफ़ेटेरिया में बात कर रही होती हैं, तब “hamster” डायलॉग विकल्प चुनें। आपको पुराने दिनों की एक अजीब कहानी सुनने को मिलेगी जब ये दोनों बहने हैम्स्टर्स की रेस लगाया करती थीं। साथ ही आप “Dr. Dolittle” Game Center उपलब्धि भी पा लेंगे।

निर्माता से मिलें : पूर्व पत्रकार Florent Maurin द्वारा 2009 में पेरिस में स्थापित इंडी डेवलपर The Pixel Hunt स्टूडियो अपने टेक्स्ट मैसेजिंग अड्वेंचर Bury Me, My Love और App Store Award विजेता ऐतिहासिक अड्वेंचर Inua के लिए जाना जाता है।