किसी नए घर में शिफ़्ट होना एक रोमांचक, खट्टा-मीठा अनुभव होता है, और Unpacking इन भावनाओं को बख़ूबी दिखाता है। सामान से भरे बक्सों को टैप करके खोलें, फिर चीज़ों को उनकी सही जगह पर रखें, जैसे प्लेटें किचन की अलमारी में, कंप्यूटर उसकी टेबल पर और टॉयलेट पेपर अपने रोल हैंगर पर, आपकी मनचाही दिशा में। एक नई शुरुआत का पूरा आनंद, ज़ीरो झंझटों के साथ!
हमें यह क्यों पसंद है : इसकी बेहतरीन कहानी में कोई शब्द नहीं हैं। आप एक अदृश्य कैरेक्टर के साथ रहेंगे। एक छोटी बच्ची के रूप में अपना कमरा सजाने से लेकर उसके बड़े होकर अपना होम ऑफ़िस सेट-अप करने तक उसकी ज़िंदगी आठ मूव्ज़ में बताई गई है। सैकड़ों अंतरंग, पर्सनल चीज़ों से भरा एक-एक बक्सा खोलने के साथ ही आप उसकी कहानी की परतें भी खोलेंगे।

सुझाव : Unpacking में आपके स्टिकर ऐल्बम में कई राज़ छिपे हैं। रूबिक्स क्यूब को सुलझाने के लिए उसे बार-बार घुमाएँ या कुकी जार को किचन में सबसे ऊँचे शेल्फ़ पर रखें। एक टॉयलेट मिला है? गेम के दौरान उनमें से कम से कम सात का इस्तेमाल करके प्रतिष्ठित “Gotta flush ’em all” स्टिकर पाएँ।
निर्माता से मिलें : ऑस्ट्रेलियाई इंडी स्टूडियो Witch Beam को Unpacking के लिए BAFTA Award मिल चुका है। इस गेम का आइडिया उन्हें तब आया जब सह-निर्माता Wren Brier और Tim Dawson एक साथ रहने लगे।