हमारे मनपसंद ऐप्स

ChatGPT

चर्चा करें, सवाल पूछें और नई चीज़ें सीखें।

OpenAI के क्रांतिकारी चैटबॉट को ऐक्सेस करना अब पहले से कहीं आसान है। ChatGPT की मदद से किसी गेम के नियम सीखें, कोई क्लासिक रेसिपी एक ट्विस्ट के साथ डिस्कवर करें, किसी मुश्किल-से लेख का सारांश जानें, और भी बहुत कुछ करें।

हमें यह क्यों पसंद है : कोई चीज़ शुरू से बनाने के लिए यह ऐप बेहतरीन है, आपको अपने इनपुट्स देने होंगे, बस। किन्ही विशिष्ट विवरणों से युक्त एक डरावनी कहानी चाहिए? ChatGPT वह बना देगा, और चाहें तो उसे तुकबंदी में भी सुनाएगा। यह आपको किसी थीम पार्टी के लिए या परिवार की तीन पीढ़ियों के स्नेह-सम्मेलन के लिए आइडियाज़ भी सुझा सकता है। लेकिन संवेदनशील और निजी जानकारी देने से बचें, बस।

Send बटन के बाजू में दिख रही साउंड वेव टैप करके Whisper मोड चालू करें। यह आपके मौखिक प्रश्नों को ट्रान्सक्राइब कर देगा। (बाएँ)

सुझाव : ChatGPT के किसी जवाब को रिफ़ाइन करने के लिए उसे टच और होल्ड करें। एक मेन्यू दिखेगा, जिसमें Regenerate Response टैप करने पर यह चैटबॉट एक और कोशिश करेगा।

निर्माता से मिलें : ChatGPT को बनाया है सैन फ़्रांसिस्को स्थित आर्टीफ़ीशियल इंटैलिजेंस रिसर्च लैब OpenAI ने। इन्होंने ही AI इमेज जनरेटर Dall-E भी बनाया है जो टेक्स्ट को फ़ोटोरियलिस्टिक आर्ट में बदल देता है।