App Store पर बेहतरीन, हाई-फ़िडेलिटी गेम्स उपलब्ध हैं। बेहद लोकप्रिय, क्लासिक सीरीज़ से लेकर नए सूपरस्टार गेम्स तक ऐक्शन के सागर में गोते लगाएँ और अद्भुत ग्राफ़िक्स तथा शानदार गेमप्ले का अनुभव लें।
Call of Duty: Mobile
नॉन-स्टॉप ऐक्शन, ढेर सारे गेम मोड्स और एक के बाद एक चुनौतियाँ लिए लेजेंडरी गेम Call of Duty: Mobile में आपकी उम्मीद के सभी फ़ीचर्स मौजूद हैं। समय-समय पर आने वाले स्पेशल इवेंट्स में सीमित-समय के कैरेक्टर्स भी मिलते ही रहते हैं, जैसे सूपरस्टार फ़ुटबॉलर्स Messi, Neymar और Pogba.
Honkai: Star Rail
यात्रीगण कृपया Astral Express में बैठ जाएँ! Honkai: Star rail एक अंतरिक्षीय अड्वेंचर है जिसमें आप पलक झपकते ही एक ग्रह से दूसरे पर पहुँच जाएँगे, एक-दूसरे से झगड़ती नई सभ्यताएँ खोजेंगे और आश्चर्यजनक कहानियाँ उजागर करेंगे। अपनी टीम में ताक़तवर कैरेक्टर्स लें और बारी-बारी से खेली जाने वाली लड़ाइयों में उनका चतुराई से इस्तेमाल करें। ये लड़ाइयाँ तालबद्ध युद्धों और अद्भुत तथा शक्तिशाली सिनेमैटिक हमलों से भरी होती हैं।
Diablo Immortal
इस बेहद मशहूर सीरीज़ के रिस्पॉन्सिव कंट्रोल्स और इसके पिक-अप-ऐंड-प्ले स्टाइल का अनुभव लें। Diablo Immortal का गेमप्ले इस सीरीज़ के पिछले गेम्स के जैसा ही है। आपको एक अँधेरी, फ़ैंटसी जगह में दैत्य-दानवों की भीड़ में मार-काट मचाते हुए आगे बढ़ना है। अपने कैरेक्टर्स कस्टमाइज़ करें, दोस्तों के साथ मिलकर खेलें, सीज़नल इवेंट्स में भाग लें और जी भरकर ऊधम मचाएँ।
Genshin Impact
अपने प्यारे साथी Paimon और दूसरे नित-नए कैरेक्टर्स के साथ Teyvat की अनोखी दुनिया एक्स्प्लोर करें। यह अद्भुत ओपन वर्ल्ड रहस्यों से भरा है, आपके खेलने के साथ ही इसकी कहानी भी उजागर होती जाएगी। और साथ में बेहतरीन विज़ुअल्स और संगीत भी हैं।
Baldur’s Gate - Dark Alliance
ज़रा इस क्लासिक की ओर भी नज़र डालें! Dungeons & Dragons की दुनिया में आकर Forgotten Realms में एक ऐक्शन-भरे अड्वेंचर पर निकलें। फ़ैंटसी गेमिंग के चहेतों की पसंद, Baldur’s Gate - Dark Alliance राज़-भरी कहानियों, पहेलियों, तलवारबाज़ी और मारक मंत्रों से भरपूर है।
और ब्लॉकबस्टर गेम्स देखें
हो सकता है कि ऐप प्रतिबंधों के कारण कुछ टाइटल्स दिखाई न दें।
