आपने Pokémon को चाहे Game Boy RPGs में डिस्कवर किया हो, कार्टून में, ट्रेडिंग कार्ड गेम में या Pokémon GO में, इन नन्हे मॉन्स्टर्स की दुनिया अनोखी ही है। इन गेम्स में Elite Four से, साथ ही पूरी दुनिया से टक्कर लेने लायक एक टीम बनाएँ।
Pokémon TCG Pocket

Pokémon कार्ड गेम के इस ख़ूबसूरत नए रूप में, बूस्टर्स पैक्स खोलने और प्लेग्राउंड में Pikachu को स्वैप करने की अपनी यादें ताज़ा करें। वर्चुअल कार्ड पैक्स खोलकर अपना कलेक्शन बनाएँ और पर्सनलाइज़्ड बाइंडर्स में तथा डिस्प्ले बोर्ड्स पर अपनी पसंद की नुमाइश करें। अतिरिक्त कार्ड्स ट्रेड करके उनके लुक्स कस्टमाइज़ करें और उनकी शोभा बढ़ाएँ।
हालाँकि फ़ोकस कलेक्शन बढ़ाने पर ही रहता है, लेकिन आप एक डेक बनाकर कंप्यूटर से या ऑनलाइन खिलाड़ियों से लड़कर अतिरिक्त रिवॉर्ड्स भी पा सकते हैं। इन लड़ाइयों के नियम आम कार्ड गेम के मुक़ाबले ज़्यादा तेज़ और सरल होते हैं।
Pokémon GO

कभी ऐसी दुनिया के बारे में सोचा है जहाँ Pokémon असल हों? Pokémon GO लगभग वैसा ही है, कम से कम अभी के लिए। असल दुनिया की विभिन्न जगहों पर जाकर Pokémon खोजें, फिर अपने मॉन्स्टर्स की बेहतरीन टीम बनाकर नज़दीकी जिम्स जीतें और उन पर कब्ज़ा बनाए रखें।
सीमित समय के लिए आने वाले इवेंट्स और स्पेशल लोकेशन्स पर नज़र रखें, जिनकी मदद से आप Legendaries और Shinies सहित कुछ बहुत दुर्लभ Pokémon अपने Pokédex में जोड़ सकते हैं।
Pokémon Unite

अपने साथी ट्रेनर्स के साथ टीम बनाकर मल्टीप्लेयर लड़ाइयों में मुक़ाबले करें। अलग-अलग Pokémon को सीधे नियंत्रित करते हुए उनके अनोखे पावर्स और बाज़ी पलट देने वाले Unite Moves के ज़रिए अपने साथियों की मदद करें, जंगली Pokémon पकड़कर अपनी ताक़त बढ़ाएँ और प्रतिद्वंद्वियों से ज़्यादा पॉइंट्स स्कोर करें।
हर टीम में पाँच खिलाड़ी, दर्जनों Pokémon की उपलब्धता और 10 मिनट से भी कम अवधि के मैचेस के साथ, अरीना में घमासान तो मचेगी ही।
Pokémon Masters EX

Pokémon Masters EX की तेज़, रियल-टाइम लड़ाइयों में कैरेक्टर्स के साथ जुड़कर Pokémon के टॉप ट्रेनर्स के बारे में ज़्यादा जानें। बेहतरीन कहानियाँ जानें और कई परिचित चेहरों के साथ मेल-जोल बढ़ाएँ, आपस में बातचीत करें, उपहार दें और लें, तथा इकट्ठे दमदार सिंक-पेयर मूव्ज़ बनाएँ।
Masters EX के साथ आप Pokémon लड़ाइयों के सूत्रधार, प्रतिभाशाली ट्रेनर्स पर एक क़रीबी निगाह डाल सकते हैं, और अपनी अल्टिमेट टीम बनाने के लिए अंडे हैच करते हुए कई Pokémon का परिचय भी पा सकते हैं।
Pokémon TCG Live

ख़ुद को पक्का Pokémon मास्टर मानते हैं? तो ट्रेडिंग कार्ड गेम Pokémon TCG Live आज़माएँ! आप Pokémon, आइटम्स, ट्रेनर्स और दूसरे कार्ड्स का एक डेक बनाएँगे और अन्य खिलाड़ियों से रोमांचक टैक्टिकल लड़ाइयाँ करेंगे।
Pokémon TCG Live असल कार्ड गेम का एक हूबहू डिजिटल वर्शन है। इसे ट्यूटोरियल्स के ज़रिए सीखें, फिर मल्टीप्लेयर टूर्नामेंट्स में अपने कौशल परखें और Ranked Mode में आगे बढ़ें।
Pokémon Quest
Pokémon वही, रूप निराला! Pokémon Quest में Pikachu, Snorlax और Bulbasaur जैसे मशहूर मॉन्स्टर्स के जाने-पहचाने रूपों को ब्लॉक जैसे वर्शन्स में पेश किया गया है।
Pokémon Quest दिखने में जितना ख़ूबसूरत है, उतना ही खेलने में भी बेहतरीन है। आप अपने घनाकार साथियों के साथ Tumblecube Island को एक्स्प्लोर करेंगे, जंगली Pokémon के ख़िलाफ़ लड़ाइयों के बाद कैंप लगाकर आराम करेंगे, लज़ीज़ खाना बनाएँगे और सफ़र के दौरान इकट्ठा किए आइटम्स से सजावट करेंगे। एक बेहद प्यारे अड्वेंचर के लिए तैयार हो जाएँ!
इन निहायत उम्दा गेम्स में अपना Pokédex पूरा करें
हो सकता है कि ऐप प्रतिबंधों के कारण कुछ टाइटल्स दिखाई न दें।