Creatures of the Deep में सागर का रहस्यमय पिटारा खोलें। एक छोटी-सी नाव पर सवार होकर शांत समुद्र में जाएँ, मछली पकड़ने की डोरी पानी में छोड़ें और देखें कि आपके हाथ क्या लगता है। असल ज़िंदगी की तरह यहाँ भी मछली पकड़ना आपके धीरज की परीक्षा लेगा, इसलिए चिल करें, समुद्री माहौल का आनंद लें और अपनी तकनीक बेहतर करने पर काम करें।
हमें यह क्यों पसंद है : चुनौतियाँ पूरी करना और सागर के अन्य यात्रियों से बातचीत करना तो अच्छा लगता ही है, लेकिन समुद्र से प्लास्टिक बैग, बोतलें और अन्य कचरा साफ़ करना और अधिक संतोष देता है। फिर आप इस सामग्री के बदले सिक्के पा सकते हैं और उनसे मछली पकड़ने का नया गियर, अपनी नाव के लिए अपग्रेड या कुछ समय के लिए क़िस्मत ख़रीद सकते हैं।

सुझाव : कई तरह की तकनीकें आज़माकर समुद्री जीवों का अपना अद्भुत कलेक्शन बढ़ाएँ। कुछ प्रजातियाँ मछुआरे के सक्रिय प्रयासों से पकड़ में आती हैं, तो कुछ धीरज से प्रतीक्षा करने पर। और कुशल होने पर आप मुश्किल से हाथ आने वाले और काफ़ी गहराई में रहने वाले एक समुद्री दैत्य को पकड़कर नाम कमा सकते हैं।
निर्माता से मिलें : पोलैंड के Gliwice में बसे डेवलपर Infinite Dreams को गेम इंडस्ट्री का 20 साल से अधिक का तजुर्बा है और वे अपनी शूटर्स की सीरीज़ Sky Force के लिए जाने जाते हैं।