एकदम से ब्रेक लगाएँ, या न भी लगाएँ! जब आप Wreckfest में ड्राइवर की सीट पर बैठते हैं, तो प्रतिद्वंद्वी आपको ट्रैक से हटाने की हर संभव कोशिश करेंगे। सौभाग्य से, आपको भी नियमों से बँधकर रेस करने की ज़रूरत नहीं है। विभिन्न प्रतियोगिता फ़ॉर्मैट्स, तरह-तरह के ट्रैक्स और अलग-अलग गाड़ियों के साथ आपकी ड्राइविंग (या क्रैशिंग) स्किल्स परखने करने के लिए, Wreckfest इस ऑटोमोटिव पार्टी में विनाश और प्रतिशोध लेकर आया है।
हमें यह क्यों पसंद है : इन बेहद उत्तेजक डेमोलिशन डर्बी में, दूसरों को सर्किट से बाहर धकेलना मज़े का एक हिस्सा है। सबसे पहले फिनिश लाइन पार करने की कोशिश करें, लेकिन याद रखें कि यहाँ बम्पर-टु-बम्पर रेसिंग सिर्फ़ नाम की नहीं है। इस गेम में अपने प्रतिद्वंद्वियों को शानदार ढंग से पछाड़ने के लिए आपको अपनी टूटी-फ़ूटी गाड़ी को पूरी कुशलता से मलबे के ढेरों के बीच से निकालना होगा।
सुझाव : यह पता लगाने की कोशिश करें कि आप किन बाधाओं से होकर गाड़ी चला सकते हैं और किन बाधाओं से नहीं। ट्रैक पर जगह बहुत कम है, इसलिए आख़िर तक बने रहने के लिए आप जो भी लाभ उठा सकते हैं, उठा लें।
निर्माता से मिलें : Bugbear Entertainment को तोड़फ़ोड़-भरी कार रेसिंग में महारत हासिल है। Wreckfest से पहले उन्होंने लंबी FlatOut सीरीज़ बनाई है।
