चलिए खेलें

डटे रहें या भाग जाएँ?

आसमान को छुएँ या घमासान मचा दें।

जब बात इंसानी प्रवृत्ति की हो, तब आपकी क्या राय है, मुक़ाबला करें या भाग निकलें? वैसे, अच्छी ख़बर यह है कि आपको तुरंत कोई फ़ैसला नहीं करना है – इन सभी गेम्स में दोनों ही काम कर सकते हैं।

हवा में उड़ जाएँ या मुक़ाबले में डटे रहें। फ़ैसला आपके हाथ।

मन की बात या हवा से बात

हमें हवाई जहाज़ वाले गेम बहुत पसंद हैं। तो क्यों न किसी नए जेट के पायलट बन जाएँ और उलटी दिशा से आती तेज़ हवा में बेहद मुश्किल लैंडिंग कराएँ? या फिर 30,000 फ़ुट की ऊँचाई पर रोमांस (और परेशान करने वाले पैसेंजर) से निपटें। ये सभी गेम्स आपकी उड़ान को और ऊँचा बना देते हैं।

डटे रहें

अगर आपका मुक्केबाज़ी का शौक़ गर्मा रहा है, तो बातचीत का रास्ता छोड़ें और दो-दो हाथ कर ही डालें। अपने दुश्मन से बात मनवाने के लिए उसे पटखनी दें, मुक्केबाज़ी के क्वीन्सबेरी (Queensberry) नियम फ़ॉलो करें और अपने एक-इंच वाले पंच का दबदबा क़ायम करें – इन फ़ाइटिंग गेम्स में ये सब तो आम बातें हैं।