घर बदलना चाहते हैं? तो एक बार The Sims FreePlay के वर्चुअल शहरों में बसने के बारे में ज़रूर सोचें। इस मशहूर सिम्युलेनशन सीरीज़ के मोबाइल संस्करण में इसके कन्सोल और कंप्यूटर वाले संस्करण की तरह ही भरपूर ड्रामा, स्टाइल और मज़ेदार चीज़ें भरी पड़ी हैं। Sims को कस्टमाइज़ करें, ख़ूबसूरत घर बनाएँ और उनकी रोज़ाना की ज़िंदगी को मैनेज भी करें।
किसी भी फलते-फूलते शहर की तरह ही यह गेम भी 2011 में शुरू होने के बाद से काफ़ी आगे बढ़ गया है। यहाँ फिर से आने की कुछ वजहें दी गई हैं :

लोगों से मिलें, नई-नई जगहें देखें
अपना मुहल्ला बनाने में तो आपको मज़ा आएगा ही, लेकिन हमेशा वहीं रहना ज़रूरी नहीं है। अब आप अपने दोस्तों के शहर में जाकर उनके घर देख सकते हैं, उनके Sim से मिल सकते हैं और अपने घर के लिए कुछ आइडिया भी पा सकते हैं।

चुनौतियाँ पूरी करें
वर्चुअल ज़िंदगी में वर्चुअल लक्ष्य न हों तो मज़ा ही कैसा? इस गेम में कई चुनौतियाँ और इवेंट हैं जिनमें आपके लिए लक्ष्यों की भरमार है और हर एक के अपने रिवॉर्ड भी हैं। Joyour Japan चुनौती में मन की शांति पाएँ और साथ ही चेरी ब्लॉसम की डिज़ाइन वाला वॉलपेपर भी। या फिर, Influence Island पर जाएँ, जहाँ Sims को Clan Mates में बदलने से हो सकता है कि आपको शादी के रिसेप्शन के लिए एक शानदार स्टेज मिले या फिर रेगिस्तान की थीम वाला बाथरूम ही मिल जाए।

पहले से बेहतर बनाएँ
लगातार अपडेट होते रहने से इस गेम में सजावट के विकल्प भी बढ़े हैं। अपनी दीवारों को बोहेमियन मैक्रमे से सजाएँ या फिर त्योहारों के समय की ख़ास सजावट करें। इसमें आप पूरी तरह से बनी हुई बिल्डिंग भी तुरंत खड़ी कर सकते हैं, जैसे कि फ़्रेंच शैली से प्रभावित आर्ट गैलरी।