घर है वहीं दिल है जहाँ—और Pocket Love में प्यार के पंछियों के लिए ख़ूबसूरत आशियाना बनाकर आप यही साबित करते हैं। क्या इसमें ऊँचे-ऊँचे बुकशेल्फ़ और ढेर सारे पौधे होंगे? या फ़िल्मों के पोस्टर और आरामदेह सोफ़ा? आप इसे जैसे भी सजाएँ, यह बढ़िया ही होगा।
हमें क्या पसंद है : ख़ाली कमरों को उम्दा फ़र्नीचर से सजाना। जैसे-जैसे आप अपनी चाहत का सामान लाते जाएँगे (जैसे एक बड़ा-सा बाथटब, ज़ाहिर है), तो साथ ही आप उस सामान की तस्वीरों से एक बुक भरते जाएँगे। हमारा बबलगम वाला समय याद है, जब रोशनी, कारपेट, आर्केड मशीन, सब कुछ चटख गुलाबी था? वे भी क्या दिन थे!

ख़ास सुझाव : दिलख़ुश बातचीत का आनंद ज़रूर लें। समय-समय पर जोड़ी को टैप करके देखें कि झप्पियों से लेकर अपने कुत्ते के अजीबोग़रीब करतबों तक सभी विषयों पर वे क्या बात कर रहे हैं।
निर्माता का परिचय : मेक्सिको सिटी स्थित HyperBeard की विशेषज्ञता हैं प्यारे कैज़ुअल गेम्स। उनके कैटलॉग में Pocket Love और Adorable Home शामिल हैं।