Earth Hero के साथ जानें कि कुछ आसान क़दम उठाकर आप अपने कार्बन उत्सर्जन को कैसे कम कर सकते हैं और ग्रह के साथ अपना जुड़ाव कैसे गहरा कर सकते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : अलग-अलग टास्क पूरे करके पॉइंट्स कमाना – जैसे कागज़ के बजाय ई-कार्ड भेजना या अपने पड़ोसियों के साथ टूल लाइब्रेरी शुरू करना। हर साक्ष्य-आधारित ऐक्शन आपको Seedling से Earth Champion बनने की यात्रा में आगे बढ़ाता है।

सुझाव : Community टैब दुनिया भर में समान सोच वाली पहलों को दिखाता है, जैसे Intersectional Environmentalist – एक ऐसा मंच जहाँ रंगभेद से प्रभावित समुदायों के लोग जलवायु न्याय के बारे में सीखते हैं – और Our Kids’ Climate, एक अभिभावक-नेतृत्व वाला संगठन।
निर्माता से मिलें : नॉन -प्रॉफ़िट संस्था Earth Hero की यह परियोजना लेखकों, सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और अन्य लोगों की पूरी तरह स्वयंसेवी टीम द्वारा संचालित है।