Supercell का मेगा-हिट गेम Clash of Clans एक दशक से भी ज़्यादा समय से App Store पर लोकप्रिय है। अपना गाँव बनाएँ, अपनी सेना को प्रशिक्षित करें और दुनिया भर के लाखों खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ Clan Wars में लड़ें।
अगर आपने कुछ समय से गेम नहीं खेला है और फिर से इस गेम में वापस आना चाहते हैं, या पहली बार Clash शुरू करना चाहते हैं, तो App Store के संपादक आपको अपने Home Village को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव देना चाहेंगे।

बुनियादी चीज़ें जानें
आपके बेस को बनाने और आगे बढ़ाने का मुख्य ज़रिया Town Hall है। इसे अपग्रेड करने से आपके Home Village में लगाने के लिए नई बिल्डिंग्स, Heroes और Traps अनलॉक होंगे जिन्हें आप आगे बढ़ते-बढ़ते अपग्रेड कर पाएँगे। मल्टीप्लेयर बैटल्स में Town Hall बहुत ज़रूरी होते हैं : जब आप अपने दुश्मन के बेस पर हमला करेंगे तो आपके Troops के लिए उनका Town Hall सबसे बड़ा निशाना होगा। तो बेशक इसका मतलब यह है कि आपको अपने ऊपर हमला करने वालों से अपने Town Hall को भी बचाना होगा!
हर साल एक नया Town Hall रिलीज़ होता है, और इसके सभी नए फ़ीचर अनलॉक और लेवल अप करने में लगभग एक साल लग जाता है। अगर आपका Town Hall पीछे चल रहा है, तो चिंता न करें, क्योंकि पहले के Town Hall लेवल्स का प्रोग्रेशन तेज़ हो जाता है, कम वक़्त और संसाधनों की कम क़ीमत में, ताकि आपको आगे चल रहे लोगों तक पहुँचने में 10 से ज़्यादा साल नहीं लगेंगे। और साथ ही, अगर आपने कुछ समय से लॉग इन नहीं किया है, तो आपका स्वागत संसाधनों से होगा (Gold, Elixir और Dark Elixir, अगर आपने इसे अनलॉक कर लिया है) ताकि गाँव के हर हिस्से को अपग्रेड करने में मदद मिले।

हर महीने नया कॉन्टेंट
Clash of Clans की दुनिया हमेशा विकसित होती रहती है। हमें हर महीने बदलते सीज़न देखने के लिए बार-बार इसे खेलना बहुत पसंद है। नए सीज़न नए अपडेट, कस्टमाइज़ेशन और सीमित समय के रोमांचक इवेंट लाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कभी नहीं पता होता कि आगे क्या होने वाला है।
आपको कोई गेम बदलने वाला नया फ़ीचर, नए बैटल मोड में इस्तेमाल करने के लिए Temporary Troops, अपने Heroes के लिए नए स्किन, सीनरी डेकोरेशन या हैलोईन और क्रिसमस के उत्सव के इवेंट मिल सकते हैं। एक्स्प्लोर करने के लिए हमेशा कुछ नया होता है, चाहे आप कितने भी समय से खेल रहे हों।
सबसे बेहतरीन Chief बनें
एक बार जब आपको बेसिक्स की आदत हो जाए, कुछ Troops, Town Hall और इनके बीच की हर चीज़ का लेवल बढ़ जाए, तो आप असली मुक़ाबले में हिस्सा लेने के बारे में सोच सकते हैं।
सबसे पहले आपको किसी क्लैन में शामिल होना होगा (या अपना ख़ुद का क्लैन बनाना होगा) और कम्यूनिटी टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना होगा। निचले लेवल के Town Halls के लिए भी कुछ ख़ास मुक़ाबले होते हैं, इसलिए अगर आपके पास सब कुछ मैक्सिमम लेवल पर नहीं है, तब भी आप टूर्नामेंट शुरू कर सकते हैं।
Clash of Clans World Championships ऑफ़िशियल ई-स्पोर्ट्स प्रोग्राम है, और आप पूरे साल गेम में क्वालिफ़ायर्स में हिस्सा ले सकते हैं। गेम का यह लेवल आपको असली ट्रोफ़ीज़ जिता सकता है और आप असली ई-स्पोर्ट्स अरीना में ज़बरदस्त मुक़ाबले कर सकते हैं।
हमारी सबसे बड़ी सलाह यह है कि Clash of Clans के ई-स्पोर्ट्स सीन पर नज़र रखें और दूसरे Clash के दिग्गजों को खेलते हुए देखें। Troops, Traps और Heroes की इतनी ज़्यादा उपलब्धता के साथ, आप चैंपियंस से सीख सकते हैं – ख़ासकर तब जब गेम के स्वाभाविक बदलाव नई अत्याधुनिक रणनीतियों को जन्म देते हैं।