मेन शिप की शील्ड टूट गई है—आख़िरकार! लेकिन आपके स्टारफ़ाइटर पर प्लाज़्मा ब्लास्ट का हमला हो रहा है। क्या आप मिसाइल चलाकर उसके निशाने पर लगने की उम्मीद करेंगे? या सुरक्षित ढंग से वॉर्प करके ख़ुद को बाल-बाल बचाएँगे?
Interloper के ख़ूबसूरत, तेज़-तर्रार 3D स्पेस बैटल जोखिम और उससे जुड़े इनाम के बारे में हैं। अपने शानदार क्राफ़्ट पर हथियार लगाएँ, फिर दुष्ट कॉमनवेल्थ फ़्लीट से जंग छेड़ें – लेकिन अगर इस मुक़ाबले में आपकी मात हुई तो आप अपनी शिप का लोडआउट गँवा देंगे!
कॉकपिट का फ़र्स्ट-पर्सन नज़रिया आपको क़रीब से ऐक्शन का एहसास कराता है, और बेहतरीन कंट्रोल (कीबोर्ड और माउस, या गेमपैड) दुश्मनों की शिप ट्रैक करना या हमले से बचना आसान बनाते हैं। हैरतअंगेज़ ग्राफ़िक्स और साउंड इफ़ेक्ट उन पलो में जान डाल देते हैं, जब आप एस्ट्रॉइड से बचते हुए कॉमनवेल्थ की शिप पर गोलियाँ और बम बरसाएँगे। Interloper का तेज़-तर्रार अंदाज़ कभी ख़त्म नहीं होता।
और हमेशा एक नया मिशन तैयार रहेगा : जैसे-जैसे मिशन मुश्किल होते रहेंगे, वैसे-वैसे आपको अनोखे इनाम मिलेंगे, जैसे कि एक शानदार न्यूक लॉन्चर या आपका साथ देने के लिए गनशिप। आप इन इनामों को कभी खोना नहीं चाहेंगे, है न? जब भी ख़तरे का एहसास हो तो वॉर्प का इस्तेमाल करें!
