हमारे मनपसंद गेम्स

Clusterduck

इस विचित्र से गेम में, बतख़ों के छिपे अवतारों को बाहर लाएँ।

शानदार और अजीब-ओ-ग़रीब तरीक़े से ब्रीडिंग करने वाले Clusterduck नामक इस गेम में, बतख़ों के नए म्यूटेंट रूप, सच में आपका दिल ख़ुश कर देंगे। अंडों से बतख़ों को निकालने के लिए उन पर टैप करें और लगातार आ रहे अजीब-ओ-ग़रीब अंग, जैसे सींग और घोड़े की टाँगों को अनलॉक करें। इन ख़तरनाक और जंगली बतख़ों के DNA में अलग से नए wings, bodies और heads छिपे हुए हैं। और क्या पता आपको इसमें क्या नया मिल जाए?

हमें यह क्यों पसंद है : इसमें जब बतख़ और किसी दूसरे जानवर के अंगों को मिलाकर एक नई नस्ल बनती है तो उसे देखकर हँसी रूकती ही नहीं और प्रत्येक बतख़ के साथ उसकी शख़्सियत का एक अलग विवरण आता है (जैसे “कभी फ़्रिज़ का दरवाज़ा खुला छोड़ देता है। ख़ुद को आज़माता रहता है।’’) तथा ये अजीब-ओ-ग़रीब नख़रे दिखाते हैं।

उस बड़े-से गड्ढे में कुछ तो गड़बड़ चल रही है? बतख़ों के ख़तरनाक अवतार के दर्शन करने के लिए गड्ढे में कुछ बतख़ों को धकेलकर देखें।

सुझाव : आपको अपनी बतख़ों की अलग-अलग नस्ल जानने के लिए इन्हें एक लाइन से लगाना होगा, लेकिन आप एक वक़्त पर कितने बतख़ों को अपनी टोली में रख सकते हैं, इसकी भी एक सीमा है। अगर और भी ऐसे नए-नए मज़ेदार वैरिएंट देखने का मन है, तो आम और बोरिंग बतख़ों को बिना देर किए उस गड्ढे में बलि चढ़ा दें।

निर्माता से मिलें : Clusterduck नाम का यह मज़ेदार गेम न्यूज़ीलैंड के वेलिंग्टन में स्थित PikPok नाम के डेवलपर ने डिज़ाइन किया है। यह इस टीम का पहला ऐसा गेम है, जिसे इन्होंने Māori में अनुवाद किया है।