गहराई में जाएँ

ऐप गोपनीयता के बारे में और जानें

ऐप गोपनीयता सेक्शन में यह जानकारी होती है कि सामान्य ऐप उपयोग के दौरान डेवलपर या उसके तृतीय पक्षों के पार्टनर के द्वारा किस प्रकार का डेटा एकत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह डेवलपर की सभी क्रियाकलापों का वर्णन नहीं कर सकता है। आपसे एकत्रित किया जाने वाला डेटा इस सेक्शन में दिखाए गए डेटा से भी अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए, एकत्रित किया जाने वाला डेटा आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले फ़ीचर पर निर्भर करता है, चाहे आप ऐप के शुल्क वाले संस्करण का उपयोग करते हों या आप बच्चे हों।

इसके अलावा, जब एकत्रित किया जाने वाला डेटा इन सभी आवश्यकताओं को पूरा करता हो, तो डेवलपर को उन सभी को सूची में रखने की ज़रूरत नहीं होती है :

• आप ऐप के लिए डेटा सीधे ऐप के यूज़र इंटरफ़ेस में प्रदान करते हैं।

• आपके द्वारा सबमिट किए जाने वाले डेटा में आपका नाम या खाता स्पष्ट रूप से लिखा होता है।

• डेटा सबमिशन वैकल्पिक है, जिसका मतलब है कि ऐप के काम करने के लिए आपको डेटा प्रदान करने की ज़रूरत नहीं है।

• जब भी डेटा एकत्रित किया जाता है, तब आप ऐसा करने का विकल्प चुनते हैं।

• डेटा संग्रह कभी-कभी किया जाता है जो ऐप की प्रमुख फ़ंक्शनैलिटी का हिस्सा नहीं है।

• डेटा का उपयोग केवल ऐप फ़ंक्शनैलिटी, वैयक्तिकृत करने या ऐनालिटिक्स के लिए किया जाता है और डेटा का उपयोग आपको ऐप्स या वेबसाइट पर ट्रैक करने या आपको विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाता है।

नियमित वित्तीय सेवाओं या सेहत संबंधी शोध की सुविधा देने वाले कुछ ऐप्स के लिए, डेवलपर निम्न परिस्थितियों में ऐप गोपनीयता सेक्शन में डेटा की सूची न बनाने का विकल्प चुनें :

नियमित वित्तीय सेवाओं की सुविधा देने वाले ऐप द्वारा डेटा एकत्रित किया जाता है और :

• आपसे नियमित डेटा एकत्रित करना वैकल्पिक है और यह केवल उन स्थितियों में होता है जो ऐप के प्रमुख फ़ंक्शन में शामिल न हों।

• आपसे एकत्रित किए जाने वाले डेटा, संबंधित वित्तीय सेवाओं या डेटा सुरक्षा क़ानूनों या नियमों के तहत गोपनीयता सूचना द्वारा कवर किये जाते हैं।

• गोपनीयता सूचना में बताया जाता है कि आपका डेटा असंबद्ध तृतीय पक्षों के साथ शेयर नहीं किया जाता है और उसका उपयोग आपको अन्य उत्पादों और सेवाओं की मार्केटिंग करने के लिए नहीं किया जाता है।

• आपका डेटा विज्ञापन के उद्देश्यों के लिए तृतीय पक्ष डेटा से नहीं जोड़ा जाता है। धोखाधड़ी के उद्देश्यों के लिए या डेटा ब्रोकर उपभोक्ता रिपोर्टिंग एजेंसी होने पर डेटा क्रेडिट रिपोर्टिंग के उद्देश्यों के लिए शेयर करने को छोड़कर, आपका डेटा ब्रोकर के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

आपसे एकत्रित किया जाने वाला डेटा सूचित सहमति फ़ॉर्म के अधीन होता है जिससे आपने सेहत शोध अध्ययन का हिस्सा होने के रूप में सहमति दी है और संस्थागत समीक्षा बोर्ड या नीति समीक्षा बोर्ड ने इसकी समीक्षा करके अनुमोदित किया है, और उस डेटा का उपयोग आपको ऐप्स या वेबसाइट पर ट्रैक करने के लिए नहीं किया जाता है।

इस सेक्शन में डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा एकत्र किए गए उस डेटा के बारे में जानकारी शामिल नहीं होती जिसे डेवलपर ऐक्सेस नहीं कर सकते। जब आप अपना Apple खाता, अपने डिवाइस और अन्य Apple सेवाओं को सेट अप करते हैं, तो इन स्थितियों में एकत्र किए गए डेटा की जानकारी आपको अलग-अलग डिस्कलोज़र में दी जाती है।

डेवलपर द्वारा एकत्रित किया जाने वाला डेटा और उसका किस तरह से उपयोग किया जाता है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए डेवलपर की गोपनीयता नीति देखें।