

ज़रूर आज़माने वाले iPhone ऐप्स
अनिवार्य iPhone ऐप्स के हमारे संग्रह को आज़माएँ।
क्या आपने नया iPhone लिया है? स्वागत है! यहॉं App Store पर आपको ढेर सारे ऐप्स मिलेंगे जो कि आपका दिन और अधिक आसान, संतोषजनक और मस्ती भरा बना सकते हैं। शुरुआत करने में आपकी मदद के लिए यहाँ हमने कुछ ज़रूरी ऐप्स चुने हैं।
तस्वीरें लें
ये ऐप्स आपको ऐसे फ़ोटोग्राफी और फ़ोटो-एडिटिंग टूल्स देते हैं जो आपके iPhone के कैमरे की तरह पावरफ़ुल हैं। बढ़िया AR इफ़ेक्ट, स्मार्ट फ़ोटो एडिटिंग और शानदार 3D फ़िल्टर आज़माएँ।
छोटी-छोटी चीज़ों को जानें
जब लज़ीज़ व्यंजनों को चखने, मजेदार चीज़ें करने और दिलचस्प जगहों की यात्रा करने की बात आती है, तो हज़ारों विकल्प हैं। ये ऐप्स उन विकल्पों को खोजने में आपकी मदद करेंगे जो चीज़ों को आपके लिए मज़ेदार बना देंगे।
मनोरंजन मिल गया
इन ऐप्स के ज़रिए ख़ुद को ऐसे क्वॉलिटी कॉन्टेंट में डूबो दें जो कि आपका मनोरंजन कर सके, प्रेरणा दे पाए या आपको सुकून पाने में मदद कर सके।
अपना रास्ता तलाशें
इन नैविगेशन ऐप्स के साथ शहर भर में अपने रास्तों के बारे में हमेशा जानकारी रखें, चाहे आपको अगली ट्रेन या बस पकड़नी हो, या फिर उन ऐप्स के साथ सुरक्षित ढंग से ड्राइव करना हो जो CarPlay सपोर्ट करते हों।
स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती पर ध्यान दें
एक्सरसाइज़ करने के दर्जनों तरीक़े हैं। लेकिन चाहे आप दौड़ने, साइकिल चलाने या HIIT किसी को भी पसंद करें, स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती पर ध्यान देना एक ताउम्र चलने वाली लंबी यात्रा है। इन ऐप्स के साथ हर एक क़दम गिनें।
व्यवस्थित बनें
अपने समय को शेड्यूल करें, डॉक्युमेंट को एडिट करें और नोट्स लें – नीचे दिए गए प्रोडक्टिविटी ऐप्स यह सब और इसके अलावा भी और कई चीज़ें करने में मदद कर सकते हैं।
दोस्तों के साथ कनेक्ट करें
इन सोशल मीडिया ऐप्स के ज़रिए दोस्तों के संपर्क में रहें और साथ ही टॉप ट्रेंड से अपडेट रहें। हो सकता है कि आप एक नया सोशल सर्कल भी तलाश लें।