APPLE ARCADE

Sonic Racing में रफ़्तार दिखाएँ

जब आप ज़मीन के सबसे तेज़ रफ़्तार वाले जानवर को अपग्रेडेड स्पोर्ट्स कार में बिठाते हैं, तो क्या होता है? फिर आप रफ़्तार का जादू देखते हैं!

Sega का यह प्रसिद्ध मैस्कॉट शानदार कार्ट रेसर, Sonic Racing में तगड़े कॉम्पिटिशन का सामना करता है। इसमें वह घुमावदार रंग-बिरंगे ट्रैक्स पर दुनिया भर के प्लेयर का मुक़ाबला करता है।

इसे खेलने का तरीक़ा

आप Sonic Racing में अकेले नहीं खेलेंगे। टीम का कैप्टन और दो कंप्यूटर-कंट्रोल साथी चुनें, फिर अपनी तिकड़ी का कमाल दिखाएँ! स्पीड बूस्ट ऐक्टिवेट करने और अपने अपोनेंट को मात देने के लिए हथियार पाने के लिए पावरफ़ुल Wisps कलेक्ट करें। आपके साथी बूस्ट पैड चार्ज करेंगे और आपको पावर-अप्स देंगे।

हमें यह पसंद क्यों है

यह तेज़ रफ़्तार वाला गेम है। लंबे और घुमावदार ट्रैक्स पर रेस करना रोमांचक होता है। और जब गेम में Big the Cat और Vector the Crocodile जैसे क्लासिक किरदार शामिल हों, तो Sonic के फ़ैंस का जोश में आना तय है।

सूझ-बूझ से खेलें

अपने पावर-अप्स को सही मौक़े के लिए बचाकर रखें। जैसे, Blue Cubes को ट्रैक पर स्थिर बाधाओं की तरह रखा जा सकता है। उन्हें ऐसी जगहों पर ड्रॉप करें जहाँ आपके अपोनेंट के ड्राइव करने की अधिक संभावना है, जैसे बूस्ट पैड के ठीक सामने।

खेलने के लिए और भी ज़्यादा चाहिए? App Store के Arcade टैब पर 200 से भी ज़्यादा अद्भुत Apple Arcade गेम्स आज़माएँ।

200+ गेम्स की उपलब्धता डिवाइस के हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर की कम्पैटिबिलिटी पर निर्भर करती है। हो सकता है कि कुछ कॉन्टेंट सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हों।