काग़ज़ी दस्तावेज़ों को सँभालकर रखना एक बड़ा सिरदर्द होता है। अगर उन्हें कहीं रखकर भूल गए, तो आपकी प्रोडक्टिविटी में रुकावट आ सकती है। एक आसान हल आज़माकर देखें, iLovePDF के रूप में। इस ऐप से आप अपने डिवाइस पर डॉक्युमेंट्स को ऐक्सेस कर सकते हैं, ताकि आप कहीं से भी काम कर सकें।
हमें यह क्यों पसंद है : इसके फ़ीचर्स की विविधता बेहतरीन है। आप अपने दस्तावेज़ों को एडिट कर सकते हैं, उन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, उनके पृष्ठ अलग कर सकते हैं, अनेक दस्तावेज़ों को आपस में जोड़ सकते हैं, उनका फ़ॉर्मैट बदल सकते हैं और संवेदनशील दस्तावेज़ों पर वॉटरमार्क लगा सकते हैं। इस ऐप का स्कैनर फ़ंक्शन सालों से छात्रों और घर से काम करने वालों का समय बचाता आ रहा, और टेक्स्ट एक्स्ट्रैक्शन तथा PDF रिपेयर जैसे दूसरे कई टूल्स आपके डिवाइस को एक चलता-फिरता वर्कस्टेशन बना सकते हैं।

सुझाव : अपनी ज़रूरत की कोई सूक्ष्म जानकारी खोजने के लिए अनगिनत पृष्ठ स्क्रोल करने से तंग आ गए हैं? अब AI-संचालित ChatPDF फ़ीचर की मदद से आप दस्तावेज़ में सवाल पूछकर किसी भी जानकारी तक पहुँच सकते हैं। आप इससे फ़ाइल का सारांश बनाने को कह सकते हैं और वॉइस फ़ंक्शन की मदद से उसका कॉन्टेंट सुन भी सकते हैं और सर्च भी कर सकते हैं।
निर्माता से मिलें : Marco Grossi द्वारा बार्सेलोना में स्थापित iLovePDF अपने यूज़र्स को सभी डिवाइसेज़ पर आसान फ़ाइल मैनेजमेंट का अनुभव देने के प्रति समर्पित है।