आपको कैसे अंडे पसंद हैं? हमें तो फट पड़ने वाले अच्छे लगते हैं! इसका मतलब ख़ूबसूरत पिक्सलेटेड पज़लर Bomb Chicken हमारे लिए ही बना है। बम जैसे अंडे देने वाली अपनी मुर्ग़ी की ताक़त का इस्तेमाल करते हुए फास्ट-फूड चेन BFC में गहरे तक पहुँचें, दुष्ट स्टाफ से निपटें और वहाँ के काले राज़ खोलें।
हमें यह क्यों पसंद है : हम इसकी विस्फोटक विविधता के क़ायल हो गए हैं! स्क्रीन पर टैप करने पर आपके नीचे एक बम आ जाता है। वह कुछ ही सेकंड्स में फट पड़ता है। उससे पहले आपको अपना अगला मूव सोच लेना होगा। आप बमों का ढेर लगाकर ज़्यादा ऊँचे प्लेटफ़ॉर्म्स तक पहुँचने की कोशिश करेंगे, या बम को एक ओर फेंककर दुश्मनों को उड़ाना चाहेंगे, या दीवारों को ढहाकर छिपे एरियाज़ खोज निकालेंगे, या एक साथ कई मूव्ज़ करेंगे?
सुझाव : बम के फ़्यूज़ का काउंटडाउन पूरा होने तक इंतज़ार नहीं करना चाहते? तो दो बम पास-पास रखें, फिर एक बम को किक करके दूसरे से टकरा दें, वे तुरंत फट पड़ेंगे। यह घूमते-फिरते दुश्मनों को निपटाने, या सही समय साधने के लिए बड़ा काम आता है, क्योंकि ज़्यादा मुश्किल पहेलियों में आपको स्विच दबाना और दरवाज़े खोलना बिल्कुल सही समय पर करना होता है।
निर्माता से मिलें : लंदन स्थित स्टूडियो Nitrome की स्थापना Mat Annal और Heather Stancliffe ने 2004 में की थी। यह वेब ब्राउज़र गेमिंग का सुनहरा दौर था और ये भूतपूर्व ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता के साथ ख़ुद के गेम्स बनाना चाहते थे। इस स्टूडियो ने ब्राउज़र्स के लिए कई गेम्स बनाए हैं। 2018 में लॉन्च हुआ Bomb Chicken उनके द्वारा मोबाइल के लिए बनाया हुआ पहला ही गेम है।
