एक कलापूर्ण तरीक़े से रिलैक्स होना चाहते हैं, साथ ही दुनिया भर के चित्रकारों को सपोर्ट भी करना चाहते हैं? तो शांति से Lake पर समय बिताएँ।
हमें यह क्यों पसंद है : ऐप में वह सब है जो हमें असल पेंटिंग के बारे में पसंद है। स्पर्शानुभूति फ़ीडबैक के साथ आप ब्रशेज़ को स्क्रीन पर चलता महसूस कर सकते हैं। ब्रशेज़ वास्तविकता के अत्यंत क़रीब हैं और टेक्स्चर के साथ प्रयोग करना और रंगों को असल की तरह लेयर करना बेहद आसान है।

सुझाव : कुछ ड्रॉइंग मुफ़्त हैं, लेकिन मासिक या वार्षिक सब्स्क्रिप्शन के साथ आप ऐप में मौजूद हर ड्रॉइंग (और कलाकारों द्वारा बनाए गए कस्टम पैलेट्स) का ऐक्सेस पा सकते हैं। यह जानकर तसल्ली रखें कि आपकी ख़रीदारी एक नेक मक़सद में योगदान देती है : Lake अपने कलाकारों के लिए रेवेन्यू-शेयरिंग प्लान ऑफ़र करता है।
निर्माता से मिलें : Lake की स्थापना 2016 में 11 इलस्ट्रेटर्स के सहयोग से हुई थी। आज इस ऐप से जुड़े कलाकारों की संख्या 100 से ज़्यादा है। Lake ने 2017 में Apple Design Award जीता था और यह अपनी तरह का एकमात्र ऐप है जो अपने कलाकारों के लिए रेवेन्यू-शेयरिंग प्लान ऑफ़र करता है।