एसेंशियल

Google Gemini के साथ काम आसान बनाएँ

AI को अपना पर्सनल असिस्टेंट कैसे बनाएँ।

Google Gemini iOS पर एक शक्तिशाली AI असिस्टेंट लाता है – जो सिर्फ़ सवालों के जवाब देने से कहीं ज़्यादा करने में सक्षम है। Gemini को अपने Gmail, Google Calendar और अन्य सेवाओं का ऐक्सेस दें, साथ ही यह चैटबॉट से ऐक्शन-रेडी एजेंट बन जाता है, जो जानकारियों को जोड़कर आपको काम पूरे करने में मदद करता है।

पेश हैं इसे इस्तेमाल करने के हमारे कुछ पसंदीदा तरीक़े – और इसे सेट अप करने का तरीक़ा।

नए शहरों में नैविगेट करें

आप किसी अनजान शहर के ट्रेन स्टेशन पर पहुँचते हैं और बस अपने होटल पहुँचना चाहते हैं। बुकिंग कन्फ़र्मेशन के लिए ईमेल खंगालने और नक़्शे ऐप में पते पेस्ट करने के बजाय, बस Gemini से पूछें।

Gemini आपकी बुकिंग डिटेल्स दिखाता है, नैविगेशन शुरू करता है और यहाँ तक कि आपके रास्ते में आगे की योजना के बारे में सोचता भी है।

आपके Gmail और Google Maps का ऐक्सेस होने पर, Gemini आपके होटल की जानकारी ढूँढ सकता है, नैविगेशन शुरू कर सकता है और – अगर आप चाहें – रास्ते में किसी सुकूनभरे कैफ़े को पिन कर सकता है।

जीवन के कामकाज निपटाएँ

Gemini के साथ फिज़िकल मेल को भी प्रबंधित करना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, अपने प्रॉपर्टी मैनेजर के किसी पत्र की तस्वीर लें और Gemini उसका विश्लेषण कर सकता है, प्रस्तावित तारीख़ों को आपके Google Calendar से मिलाकर देख सकता है और जवाब में एक ईमेल का ड्राफ़्ट तैयार कर सकता है।

बस एक तस्वीर काफ़ी है : Gemini कॉन्टेंट को समझता है, आपके कैलेंडर की जाँच करता है और आपके लिए एक जवाब तैयार करता है।

आप तैयार मैसेज को सीधे Gmail में खोल सकते हैं – जो सब्जेक्ट लाइन और प्राप्तकर्ता के साथ पूरा होगा – ताकि भेजने से पहले आप उसे आख़िरी बार जाँच सकें।

मीटिंग्स की तैयारी करें

एक अहम मीटिंग से पाँच मिनट पहले का समय है और आपको ज़रूरी अपडेट्स पढ़ने का मौक़ा नहीं मिला है, जो ईमेल और Google Drive में बिखरे पड़े हैं। हालाँकि, घबराने की ज़रूरत नहीं है – बस Gemini से एक क्विक ब्रीफ़िंग के लिए कहें।

Gemini Gmail और Google Drive से बिखरे हुए अपडेट्स को इकट्ठा करता है और ज़रूरत पड़ने पर एक संक्षिप्त ब्रीफ़िंग देता है।

यह आपके कनेक्ट किए गए Google खातों से नवीनतम अपडेट एक साथ लाता है और पढ़ने के लिए तैयार सारांश देता है, ताकि आप तैयार होकर पहुँचें – ख़ुद एक भी फ़ाइल खोले बिना।

सेट अप करें

यह सहज अनुभव इसलिए संभव है क्योंकि आपका सारा डेटा एक ही इकोसिस्टम में रहता है। Gemini को आपके Gmail, Google Drive, Google Calendar और अन्य सेवाओं का ऐक्सेस देने के लिए आपको पहले Connected Apps चालू करना होगा।

यह सब सुचारु रूप से काम करता है – बस Connected Apps चालू करें और Gemini की पूरी क्षमता को अनलॉक करें।

ऐसा करने के लिए Gemini ऐप के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर टैप करें, फिर Connected Apps चुनें और Google Workspace को सक्षम करें।