हमारे पसंदीदा

Fallout Shelter के गुप्त रहस्य खोजें

ज़िंदा रहें और आगे बढ़ें – इन (बिलकुल सुरक्षित) टिप्स के साथ।

महाविनाश के बाद की बंजर दुनिया Fallout Shelter की रेडरोच, सुपर-म्यूटेंट और इससे भी बदतर ख़तरों से भरी हुई है। एक भूमिगत वॉल्ट के रखवाले के तौर पर, क्या आप अपने लोगों को सुरक्षित रख पाएँगे?

बिलकुल रख पाएँगे – जंपसूट की स्लीव में छिपी कुछ तरक़ीबों के साथ! उन डेथक्लॉज़ का कोई मुक़ाबला नहीं रहेगा।


पहले प्यार, फिर शादी...

चैंपियन बच्चे तैयार करें

लेजेंडरी बच्चे बेहतर आँकड़ों के साथ शुरू होते हैं, लेकिन ऐसे विलक्षण बच्चों को पाने की संभावना कम होती है। इसे बढ़ाने के लिए माता-पिता के आँकड़ों को अधिकतम करें और होने वाली माँ को Child SPECIAL बोनस वाला पालतू (जैसे Australian Shepherd) दें। थोड़ी क़िस्मत से, आपको एक बेहद शक्तिशाली विलक्षण बच्चा मिल सकता है।


मज़बूत निवासी तैयार करें

क्या आप चाहते हैं कि आपके वॉल्ट निवासी रेडस्कॉर्पियन के डंक और एलियन ब्लास्टर फ़ायर को आसानी से झेल सकें? अपने लेवल 1 निवासियों की एंड्योरेंस (सहनशक्ति) स्टैट को 10 तक बढ़ाएँ – उन्हें Fitness रूम में ट्रेनिंग देकर। फिर उनके लेवल बढ़ने से पहले उन्हें अपने सबसे बेहतरीन वेस्टलैंड गियर से लैस करें। वे जितने मज़बूत होंगे, उतनी ही देर तक टिकेंगे!


वॉल्ट जितनी बड़ी होगी, उतने ज़्यादा संसाधन पैदा करेगी। हमेशा निर्माण करते रहें!

उद्देश्यों को तेज़ी से पार करें

कैप्स, लंच बॉक्स और सीज़न-पास बैज पाने का सबसे आसान तरीक़ा इन-गेम उद्देश्यों को पूरा करना है – और कुछ में चतुर शॉर्टकट भी होते हैं। क्या आपको तय संख्या में रहने वालों को वेस्टलैंड में भेजना है? उसी रहने वाले को बार-बार भेजें और तुरंत वापस बुलाएँ। क्या कई सेटलर्स को नचाना है? एक हाई-करिश्मा जोड़े को साथ रखें, उन्हें थोड़ा नाचने दें, फिर अलग-अलग कमरों में भेजें – और दोहराएँ!


हमलावरों को धूल चटाएँ

Dragon’s Maw प्लाज़्मा राइफल इस गेम का सबसे शक्तिशाली हथियार है। वेस्टलैंड की खोज करें जब तक आपको इसका ब्लूप्रिंट और पर्याप्त जंक न मिल जाए। फिर अपने Weapon Workshop में हाई-स्ट्रेंथ निवासियों को लगाएँ ताकि क्राफ़्टिंग तेज़ हो सके। अब दहाड़ने का समय है!


जो New Vegas में होता है…

प्रायोगिक वॉल्ट सीज़न ख़त्म होते ही समाप्त हो जाते हैं – उनके अंदर जमा पावर, पानी और कैप्स सहित। इसलिए एक परफ़ेक्ट प्रायोगिक वॉल्ट बनाने में हफ़्ते न लगाएँ। इसके बजाय, चुनौतियाँ पूरी करें, अपने सीज़न पास को रैंक अप करें और Super Sledge जैसे शानदार आइटम अनलॉक करें जो आपके मुख्य वॉल्ट में हमेशा रहेंगे।