Kingdom Rush Battles के तेज़-रफ़्तार अरीना में, आपका हर फ़ैसला युद्ध का रुख़ बदल सकता है। तो कमांडर, क्या आप मुक़ाबले में आगे निकलने और जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने को तैयार हैं?
हमें यह क्यों पसंद है : रोमांच से भरे युद्ध आपको कुछ ही पलों में रणनीति बनाने पर मजबूर कर देंगे! चाहे आप बर्फ़ीली जगहों में शक्तिशाली तीरंदाज़ों और रहस्यमय जादूगरों को इकट्ठा कर रहे हों, या Stadium में Eridan या Alleria जैसे महान हीरोज़ को बुला रहे हों – ये युद्ध आपको रोमांच से बाँधे रखेंगे।

सुझाव : मैदान पर ध्यान दें। ऊँची जगह पर Mage towers और Dwarven bombard लगाने से आपको फ़ायदा होगा, जिससे आप ऊपर से निशाना लगा पाएँगे, जबकि Vez’nan और Arlin जैसे हीरोज़ को पानी के स्रोतों के पास रखने से आपको दुश्मनों को रोकने और दुश्मन के फ़्लो को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
निर्माता से मिलें : उरुगुआए के Ironhide स्टूडियो ने Kingdom Rush Tower Defense और Kingdom Rush Origins जैसे गेम बनाए हैं। गेम लॉन्च करने से पहले जब टीम इसकी टेस्टिंग कर रही थी, तब उन्होंने इस सीरीज़ के कुछ फ़ैन्स के साथ गेम खेलकर देखा। पहले बैटल में स्टूडियो की करारी हार हुई, जिससे उन्हें लगा कि कहीं फ़ैन्स चीटिंग तो नहीं कर रहे—वे ऐसा नहीं कर रहे थे।