क्या आपको प्यारे और नर्म-मुलायम ट्विस्ट वाली मैच-3 पहेलियाँ पसंद हैं? Squishmallows Match में Squishmallows नाम के प्यारे, तकिये जैसे कैरेक्टर इसे बेहद प्यारा बना देते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : पर्याप्त पैसा कमाकर क्लॉ मशीन पर एक बारी पाना और अपने कलेक्शन में एक और Squishmallow का इज़ाफ़ा करना हमें बड़ा पसंद आया। हर एक के साथ उसका मज़ेदार परिचय आता है, जैसे Pyle, जो दिन में टैक्स अकाउंटेंट है और रात में DJ, या मधुमक्खी Sunny, जिसके पास मौसम जानने की कला है। गेम में प्रगति करने के साथ Squishmallow का आकार भी बढ़ाया जा सकता है।

सुझाव : सोचने के लिए पूरा समय लें और सबसे अच्छी चाल चुनें। इन पहेलियों में समय की कोई पाबंदी नहीं है, इसलिए आप हर लेवल का लक्ष्य कम से कम चालों में पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
निर्माता से मिलें : वैंकूवर स्थित East Side Games ने Funko Pop! Blitz जैसे लोकप्रिय खिलौनों और टीवी शोज़, जैसे Star Trek Lower Decks Mobile, RuPaul’s Drag Race Superstar आदि पर आधारित कई मोबाइल गेम्स बनाए हैं।