Brawl Stars में, आप सिर्फ़ लड़ते नहीं हैं, ज़बरदस्त रूप से भिड़ते हैं। अनूठे, अजीब और कमाल के कैरेक्टर्स की बढ़ती हुई लिस्ट में से चुनें और तनावपूर्ण पलों व ढेर सारे हंगामे से भरी छोटी-छोटी लड़ाइयों में कूद पड़ें।
क्या आपने कुछ समय से इसे नहीं खेला है या पहली बार लड़ाई में उतरे हैं? यहाँ बताया गया है कि 2018 में लॉन्च होने के बाद से गेम ने कैसा आकार लिया है – और App Store के संपादक अब भी इसके बारे में इतने उत्सुक क्यों हैं!
मार-धाड़ में कूद पड़ें
Brawl Stars को तेज़ रफ़्तार, ऐक्शन से भरपूर मुक़ाबले के लिए बनाया गया है। मैच कुछ ही मिनट तक चलते हैं, लेकिन इसमें कभी भी सुस्ती नहीं आती है। क्लासिक 3v3 शोडाउन्स से लेकर बेतहाशा बैटल रोयाल्स तक, मोड के हिसाब से लक्ष्य बदलता रहता है, लेकिन रोमांच हमेशा बना रहता है।

हर Brawler का अपना लुक, मूव्स और शक्तियाँ होती हैं। क्या आप El Primo की तरह सबसे आगे बढ़कर हमला करना चाहते हैं? या Piper की तरह दूर से अटैक करना चाहते हैं? या Dynamike की तरह सब कुछ उड़ा देना चाहते हैं? चुनने के लिए यहाँ कई तरह की प्ले स्टाइल्स मौजूद हैं। अलग-अलग कैरेक्टर्स आज़माएँ, नए कैरेक्टर्स अनलॉक करें और उन्हें पहले से भी ज़्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए उनका लेवल बढ़ाएँ।
एक और राउंड
Brawl Stars लगातार विकसित हो रहा है और इसके अक्सर होने वाले अपडेट्स के कारण इस गेम की समर्पित कम्युनिटी बार-बार इसका मज़ा लेने के लिए वापस लौटती है। पूरे साल नए ब्रॉलर्स, स्किन्स और गेम मोड्स आते रहते हैं। साथ ही स्पेशल इवेंट्स और चुनौतियाँ भी आती रहती हैं जो गेम की ताज़गी बनाए रखती हैं।

हाल ही में गेम को बदलकर रख देने वाले अपडेट्स में Hypercharges शामिल हैं, जो Power Level 11 पर अनलॉक होने वाली ऐक्टिव क्षमताएँ हैं। साथ ही, इन अपडेट्स में Gears भी शामिल हैं, जो आपके ब्रॉलर्स को कस्टमाइज़ करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैसिव क्षमताएँ हैं। अपने Brawler और खेलने की निजी स्टाइल के हिसाब से Gears इकट्ठा करें और उनका उपयोग करें।
लड़कर टॉप पर पहुँचें
क्या आपको लगता है कि आपमें हुनर है? सबसे बेहतरीन खिलाड़ी Championship Challenge में अपनी महारत को परख सकते हैं। यह एक ग्लोबल प्रतियोगिता है, जिसमें ऐसा कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है, जो लगातार जीत हासिल करने में माहिर हो। ईस्पोर्ट्स में नाम कमाने की दिशा में यह पहला कदम है और शायद इससे आपको Brawl Stars World Finals में भी खेलने का मौका मिल जाए।

लेकिन यह सिर्फ़ एक बड़े दाँव वाले गेम से बढ़कर है। Brawl Stars में प्लेयर्स की एक बहुत बड़ी कम्युनिटी है और आप हमेशा अपने पसंदीदा गेम मोड्स, Club Events, फ़्रेंडली मैचेज़ या कस्टम गेम मैप्स में सिर्फ़ मस्ती करने और धमाल मचाने के लिए कूद सकते हैं.