हमारे मनपसंद गेम्स

Pup Champs

शानदार फ़ुटबॉल पज़ल्स के ज़रिए प्यारे पप्स को खेल सिखाएँ।

डॉगीज़ को बॉल के पीछे भागना अच्छा लगता है, लेकिन Pup Champs के सूपर स्टार्स दूर फेंकी गई बॉल लाने की कला नहीं सीख रहे हैं! इन छोटे-छोटे फ़ुटबॉल पज़ल्स के ज़रिए, डॉगीज़ को सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ाएँ, ताकि वे एक-दूसरे को बॉल पास कर सकें, उन्हें रुकावटों से बचते हुए बॉल को आगे ले जाना सिखाएँ और आख़िरकार बॉल को नेट के अंदर डालने का प्रशिक्षण दें। हर चैप्टर में नए पप्स, किकिंग स्टाइल्स और पाइलॉन और गेंद चुराने वाले बंदर जैसी रुकावटें मिलती हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : इस गेम में मुश्किल पहेली का हल निकालना हमें अच्छा लगता है। शायद आपके पप्स को बॉल को आगे-पीछे पास करना पड़ सकता है, बॉल को जान-बूझकर लक्ष्य से दूर मारना पड़ सकता है या फिर छछूंदर के बिल पर पाँव रखकर उसमें रहने वाले जीव का ध्यान बँटाना पड़ सकता है। स्कोर बनाने का कोई न कोई तरीक़ा ज़रूर होता है। बस लगे रहें।

गोल दाग़कर स्कोर बनाने के लिए अलग-अलग पप्स के किकिंग स्टाइल को मिलाएँ। कमाल है!

सुझाव : जब किसी पप को पास मिलता है, तो वह ख़ुद-बख़ुद उस दिशा में मुड़ जाता है, जहाँ से बॉल आई थी। जब आपके पास अपने डॉगी के देखने का रुख़ बदलने के लिए पर्याप्त मूव्स बाक़ी न हों, तो आप यह आसान-सी तरकीब आज़मा सकते हैं।

निर्माता से मिलें : पोलैंड के लोड्ज़ में स्थित इंडिपेंडेंट स्टूडियो, Afterburn की स्थापना एक शादीशुदा कपल Luke और Kamila Spierewka ने की थी। इसकी टीम के ज़्यादातर सदस्यों को बिल्लियों से प्यार है, लेकिन बॉल के पीछे भागने वाली बिल्लियों पर गेम बनाने का आइडिया उन्हें कुछ ख़ास पसंद नहीं आया... इसलिए उन्होंने गेम में डॉगीज़ का इस्तेमाल किया।