हमारे मनपसंद गेम्स

Jenny LeClue - Detectivu

यह छोटी-सी जासूस ख़तरे का सामना करने से नहीं डरती।

उभरती हुई जासूस, Jenny LeClue को बस एक असली रहस्य चाहिए जिसे वह पूरी तरह से सुलझा सके, और जब Jenny LeClue - Detectivu में उसके शांत नगर में एक चौंकाने वाली हत्या होती है, तो उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है! जैसे-जैसे Jenny सुराग़ की तलाश करती है और शक़ के घेरे में लोगों से पूछताछ करती है, अद्भुत ऐनिमेशन और लाजवाब पात्र आपको उसकी दुनिया में खींच लेते हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : रहस्य की कहानी बहुत अच्छी तरह से बताई गई है। पास के कॉलेज के प्यारे डीन की हत्या करके आपकी माँ को किसने दोषी ठहराया? रात में पास की झील क्यों भयानक तरीक़े से चमकती है और आप जो अजीब रेडियो प्रसारण सुन रहे हैं, उसका क्या कारण है? एक तनावग्रस्त उपन्यासकार ने हास्यपूर्ण लेकिन रोमांचक कहानी को वर्क-इन-प्रोग्रेस के रूप में प्रस्तुत किया है, और यहाँ तक कि वह भी Jenny को निर्देश देने में असमर्थ है!

ख़ौफ़नाक कब्रिस्तानों की जाँच करते हुए और किशोरों की दोस्ती पर नज़र रखते हुए, अपने डर का मुक़ाबला करें।

सुझाव : अपने जर्नल के Choosiness टैब पर जाएँ और कहानी में अब तक आपके द्वारा लिए गए फै़सलों की समीक्षा करें, जिसमें स्थानीय षड्यंत्र सिद्धांतकार CJ से बात करते समय आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए कोड वर्ड्स भी शामिल हैं। वे बाद में आपके काम आ सकते हैं!

निर्माता से मिलें : एक स्पेयर रूम में दो लोगों की मुख्य टीम – कलाकार Joe Russ और प्रोग्रामर Ben Tillett ने Jenny LeClue - Detectivu बनाया। उन्होंने इस कहानी को युवा वयस्क उपन्यासों की एक काल्पनिक सीरीज़ का हिस्सा बनाया, जो Russ की मां, बच्चों की पुस्तक लेखिका और चित्रकार, को दी गई श्रद्धांजलि थी।