वह महक किस चीज़ की है? यह एक कुकी के महल की मीठी सी सुगंध है जो बेकिंग के आइटम से भरे शहर से आ रही है।
GingerBrave और उसके पेस्ट्री वाले दूसरे दोस्त दुष्ट राक्षसी की रसोईं से भाग निकले। लेकिन, वे चैन की साँस अभी भी नहीं ले सकते – RPG रोमांच Cookie Run: Kingdom में उन्हें एक घर की ज़रूरत है।

Cookie Kingdom में
बहुत पहले, Cookie Kingdom कुकीज़ के लिए स्वर्ग था, बहुत शांत और समृद्ध। लेकिन Cake Monster सेना वाली Dark Enchantress Cookie के हमले के बाद वह ख़त्म हो गया। पाँच Cookie हीरो Dark Enchantress के ख़िलाफ़ सेना में शामिल हो गए, लेकिन उनकी कोशिशें नाक़ाम रहीं, और Cookie Kingdom ध्वस्त हो गया।
बहुत साल बाद, GingerBrave और उसके दोस्तों ने ख़ुद को Cookie Kingdom के खंडहरों में पाया, जहाँ Dark Enchantress की छाया आज भी महसूस की जा सकती है। Kingdom पर फिर से कब्ज़ा करके उसे घर बनाने के लिए, उन्हें एकजुट होकर बुराई के ख़िलाफ़ खड़े होना होगा।
एक राज्य बेक करें
आपको जल्दी ही पता चलेगा कि दोबारा बनाना दौड़ने से बहुत अलग तरह का गेम है। इसमें संसाधनों का सही इस्तेमाल और स्टाइल की ज़रूरत होती है।

GingerBrave के लिए Cookie House बनाने से शुरुआत करें, जहाँ वह अपनी Cookie head लगा सकें, फिर इमारतों पर जाएँ, जहाँ Lumberjack’s Lodge और Sugar Quarry जैसे संसाधन पैदा होते हैं, जिनसे आपको Roll Cake Logs और Sugar Cubes मिलेंगे। यहाँ से आपको बस सही चीज़ों पर अपना हाथ लगाना है, जिससे Cookie Kingdom की पुरानी शान वापस ला सकें।
यहाँ काम करने के तरीक़ों पर भी कोई दबाव नहीं है – आपकी डिज़ाइन के चुनावों से आपकी पसंद और स्टाइल के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। कभी-कभी, कैंप की साइट और फलते-फूलते शहर में केवल सही जगह पर लगे सोडा-स्ट्रीम और पटाखों के फूलों के बिस्तर का अंतर होता है।
युद्ध के मैदान में शक्कर के जोश के साथ उतरे
राज्य वापस पाने के लिए, आपको स्केरी फ़ॉरेस्ट में जाकर Cake Monsters का सामना करना होगा। आख़िर, जोशीले ऐक्शन के बिना वैसा Cookie Run कैसे बनेगा जिसमें इसकी पुरानी शान थी।
Land of Little Big Dreams में खोजबीन करें और Ancient Altar के रास्तों पर सैर करें। रास्ते में, आप बहुत से संसाधन इकट्ठे कर सकेंगे, दुर्लभ चीज़ें पाएँगे और नई Cookies से मिलेंगे। उन सबको साथ में शामिल करें और Cookies हीरोज़ की ताक़तवर टीम बनाएँ!
किंगडम के हर कोने पर कब्ज़ा करना काफ़ी मुश्किल काम होगा, सबसे बहादुर Cookies के लिए भी। इन सारी चुनौतियों को पार करने में अपनी टीम की मदद करने के लिए, उन्हें Star Jellies खिलाकर उनका लेवल बढ़ाएँ और Toppings से उन्हें एक्स्ट्रा बूस्ट दें।
अब समय आ गया है कि आप राक्षसी रसोई से बाहर निकलें और अपना ख़ुद का Cookie Kingdom बनाने का काम शुरू करें।