दशकों से Monopoly बोर्ड पर खेलना एक पारिवारिक परंपरा बन गया है। परंपरा का एक और हिस्सा रहा है : वक़्त ख़त्म होने की वजह से गेम न ख़त्म कर पाना!
इस बोर्ड पर खेलने का एक और तरीक़ा है। बेहतरीन बदलाव और चीज़ों को तेज़, मज़ेदार और असल बोर्ड जैसा महसूस कराने में App Store पर Monopoly ऐप आपके वक़्त का अच्छे से उपयोग करने के लिए बिल्कुल सही है। इन पाँच वजहों की मदद से आप गेम के इस बेहतरीन मोबाइल संस्करण में अपने अंदर का व्यापारी फिर से जगा पाएँगे।

1. यह आसान है!
चाहे आप अपने डिवाइस पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बारी-बारी खेलें या ऑनलाइन मुक़ाबला करें, इसे सेटअप करना आसान है। अपने नियम व टोकन चुनें और गेम शुरू करें। अब आपको बैंकर नहीं बनना पड़ेगा, सभी लेन-देन का काम ऑटोमैटिकली होता है ताकि आप बस किसी को दिवालिया बनाने की चाल पर ध्यान दें।
2. यह जल्दी होगा!
एक बार में गेम नहीं ख़त्म कर सकते? बस पॉज़ करें और बाद में खेलें। या गेम का जल्दी ख़त्म होने वाला संस्करण खेलें जिसके नियम गेम को तेज़ बनाने के लिए ही बनाए गए हैं (सस्ते होटल, कोई टैक्स नहीं)। अब आपके अकाउंटेंट को दूसरा काम ढूँढना पड़ेगा।
3. इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं!
Monopoly के नियमों में 1935 से ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है तो क्यों न नियम की किताब में ही बदलाव कर दिया जाए? Go पर सीधे आने पर आपको $400 मिलेंगे ($200 के बजाय)। या बस एक चाल ख़त्म होने पर जेल से बाहर निकलें।

4. यह ख़ूबसूरत है!
डिजिटल संस्करण में शानदार ग्राफ़िक्स मौजूद है। नन्ही ट्रेन सुरंग से होकर गुज़रती है और नन्हे हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ते हैं। ऐनिमेट किए गए टोकन फुदक-फुदककर प्रॉपर्टी से होकर गुज़रते हैं और जेल में भेजे जाने पर पुलिस का साइरन भी बजता है।
5. इसे बढ़ाया जा सकता है!
बार-बार पुरानी जगह देखकर ऊब गए हैं? ऑप्शनल ऐड-ऑन में आप नए टोकन और थीम आज़मा सकते हैं, जैसे कि बर्फ़ से ढका हुआ स्की रिज़ॉर्ट। एक्सप्लोरर पैक लेकर 30 से ज़्यादा अंतराष्ट्रीय बोर्ड का रूप अनलॉक करें। फ़्रांस में, बोर्डवॉक को Rue de la Paix कहा जाता है। क्या बात है!