हमारे मनपसंद ऐप्स

Moovit

सार्वजनिक यातायात की जानकारी पाने का एक बेहतरीन तरीक़ा।

सार्वजनिक परिवहन के ज़रिए सुविधाजनक यात्रा के लिए Moovit होना ज़रूरी है। बस अपना स्टार्ट पॉइंट और डेस्टिनेशन टाइप करें, फिर आपके लिए उपलब्ध विकल्प और यात्रा में लगने वाला अनुमानित समय दिखाने का काम Moovit पर छोड़ दें। आपकी यात्रा के दौरान, यह ऐप आपको यह भी बताएगा कि आपको कब और कहाँ चढ़ना और उतरना है।

हमें यह क्यों पसंद है : Moovit के सबसे बड़े स्रोत हैं क्राउडसोर्सिंग और डेटा ऐनालिटिक्स। यह लाखों स्थानीय लोगों के साथ काम करता है, जिन्हें Mooviters कहा जाता है, और अपना ट्रैवल डेटा ताज़ा और अपडेटेड रखता है। इतना ही नहीं, यह आपको दुनिया-भर के 110 से ज़्यादा देशों के 3500 से भी अधिक शहरों में मदद कर सकता है। इस तरह यह आपकी छुट्टियों का भी आदर्श साथी है।

Moovit can alert you to problems with transport links to help you plan your journey.

सुझाव : Moovit+ को सब्सक्राइब करने पर विज्ञापन नहीं दिखते और अतिरिक्त फ़ीचर मिलते हैं। इनमें शामिल हैं Safe Ride, जो आपके द्वारा Live Directions का इस्तेमाल किए जाने पर आपके परिवार और दोस्तों को आपकी लोकेशन बताता है, Arrival Update जो गंतव्य पर पहुँचने के अपडेट रियल टाइम में देता है, और आपके स्टॉप के पैनोरमिक व्यू ताकि आप रास्ता न भटक जाएँ।

निर्माता से मिलें : Moovit को डेवलपर्स Nir Erez, Roy Bick और Yaron Evron ने 2012 में लॉन्च किया था। इस टीम का उद्देश्य है शहरों में घूमना-फिरना आसान बनाकर दुनिया-भर में लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाना।