कभी ख़ुद को एक हाथ में कॉफ़ी या सैंडविच और दूसरे हाथ में फ़ोन के साथ देखा है? आप जैसे सभी मल्टी-टास्कर के लिए, हम एकदम परफ़ेक्ट गेम की एक लिस्ट पेश कर रहे हैं, जिसमें से हर एक गेम उन परिस्थितियों के लिए आदर्श है, जब आपके पास काम करने के लिए केवल एक अँगूठा ही ख़ाली बचा होता है।